मैनपुरी, अगस्त 29 -- अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने एक महिला के साथ मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर सक्रिय हुई पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराते हुए महिला को सकुशल उसके ससुराल वापस भेज दिया। शनिवार को थाना भोगांव क्षेत्र के ग्राम अहिरवा निवासी सुनीता देवी पत्नी धर्मेंद्र थाने पहुंचीं। सुनीता ने महिला हेल्प डेस्क प्रभारी मोनिका चौधरी को तहरीर देते हुए बताया कि उनकी शादी दो वर्ष पूर्व धर्मेंद्र पुत्र साधौ सिंह के साथ सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज देकर हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल जन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उन्हें प्रताड़ित और मारपीट करते थे।शनिवार को भी ससुरालियों ने मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपनिरीक्षक ने तत्काल पीड़िता के ससुराल वा...