मुजफ्फर नगर, मार्च 9 -- शाहपुर। क्षेत्र के गांव गोयला में होली पर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों ओर से कई लोग घायल हो गए थे , जिसमें पुलिस ने कार्यवाही करते कई लोगों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में एक पक्ष की महिला ने पुलिस की कार्यवाही से संतुष्ट नहीं होने के बाद क्षेत्राधिकारी को शिकायत पत्र देकर मामले की जांच कराने की मांग की है। थाना क्षेत्र के गांव गोयला निवासी मुकेश देवी पत्नी राजीव ने क्षेत्राधिकारी के नाम शिकायत पत्र देते हुए कहा है कि होली के दिन उसका पुत्र गांव की ही एक परचून की दुकान पर दाल लेने गया था जहां पर गांव के ही कुछ युवकों ने पीछे से उसके पुत्र राजन के ऊपर हमला कर दिया था । आरोप है कि पुलिस ने दूसरे पक्ष के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की जबकि राजन और उसके पक्ष के कई ग्रामीणों को जेल भेज दिया है ,...