नोएडा, मार्च 11 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जेवर क्षेत्र के गांव में खेत पर काम करने गई महिला ने किसान पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिला ने आरोपी की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने किसान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता का आरोप है किसान नरेंद्र ने उसे खेत पर काम करने के लिए बुलाया। इस बीच आरोपी किसान ने खेत पर महिला को अकेला पाकर छेड़छाड़ की। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से करने के लिए कहा तो आरोपी किसान उसके घर पहुंच गया। घर पर भी आरोपी ने गाली-गलौज और छेड़छाड़ की। परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपी किसान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.