देवघर, मार्च 6 -- देवघर, प्रतिनिधि जसीडीह थाना क्षेत्र के जमुनियांटांड़ गांव में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है। पीड़िता के पति ने बताया कि बुधवार सुबह किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहा-सुनी हो गई थी। उसी दौरान गुस्से में आकर पत्नी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसके कुछ देर बाद पत्नी की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर महिला को भर्ती कर लिया है। घटना की जानकारी बैद्यनाथधाम ओपी पुलिस को दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.