देवघर, मई 21 -- देवघर, प्रतिनिधि सारठ थाना क्षेत्र के सुखजोरा गांव निवासी 50 वर्षीया महिला ने घरेलू विवाद से परेशान होकर जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। मामले की जानकारी परिजनों को होते ही इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर वार्ड में भर्ती कर लिया है। उसके पश्चात डॉक्टर ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। हालांकि मामले में उनके परिजन ने पुलिस को किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी। फिलहाल महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की अनुसंधान करने में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...