बहराइच, फरवरी 14 -- बहराइच, संवाददाता। मानसिक तनाव से जूझ रहे लोगों में खुदकुशी के मामले लगातार बढ़ रहे है। एक महिला की छोटे बेटे से कहासुनी होने पर उसने घर में छत के कुंडे में रस्सी डाल खुदकुशी का प्रयास किया। आवाज पर दौड़े लोगों ने रस्सी काट उसे गंभीरावस्था में मेडिकल कालेज लाए जाने पर चिकित्सकों भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। कोतवाली देहात के मसीहाबाद निवासनी इस्लामिया पत्नी इसरार मानसिक रूप से पीड़ित है। वह अवसाद की हालत में रहती है। शनिवार सुबह उनकी छोटे बेटे से कहासुनी हो गई। जिसके चलते वह नाराज हो अंदर कमरे में गई। कुछ देर बाद अंदर से गिरने की आवाज पर लोग कमरे की ओर दौड़े तो उनके होश उड़ गए। इस्लामिया रस्सी के फंदे से झूला तड़प रही थी। आनन फानन में रस्सी काट उसे गंभीरावस्था में मेडिकल कालेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने तत्काल भर्ती कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.