गढ़वा, मार्च 29 -- गढ़वा। पलामू जिलांतर्गत रेहला थाना के सुलुमदाग गांव निवासी धर्मेंद्र चौधरी की पत्नी शोभा देवी ने रविवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि शोभा की शादी का नौ वर्ष हो गए। उसका कोई संतान नहीं हुआ है। परिजनों ने बताया कि शादी होने के बाद 4 वर्षों तक पति-पत्नी के बीच आपस में संबंध अच्छे थे। उसके बाद से उसका पति उसके पास आना-जाना छोड़ दिया। उसे खाना पीना भी नहीं दे रहा है। उसी बात से परेशान होकर उसने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...