फिरोजाबाद, जून 10 -- शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव नगला हैंडल में एक महिला ने घरेलू विवाद के चलते फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या का प्रयास किया। महिला के परिजनों ने किसी तरह से उसे बचा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला से बातचीत कर उसे आगे ऐसे कदम न उठाने की हिदायत दी। बिट्टन (25) पत्नी योगेन्द्र कुमार निवासी नगला हैंडल का अपने ससुरालियों से किसी बात को लेकर मामूली से बात पर कहासुनी हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने उसे डांट फटकार दिया। जिससे नाराज होकर महिला ने खुद ने घर में ही रस्सी का फंदा बनाकर उस पर लटकने का प्रयास करने लगी। यह भी पढ़ें- महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास, परिजनों ने बचाया जब महिला के परिजनों ने उसे आत्महत्या का प्रयास करते देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने आनन फानन में महिला को फंदे से बचा लिया। ...