गढ़वा, जून 21 -- गढ़वा। डंडई थानांतर्गत सोनेहारा गांव निवासी सुनील कुमार की पत्नी मानती देवी रविवार को ओवरडोज दवा खाकर आत्महत्या करने का प्रयास की। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मानती घर में बीमार चल रही थी। उसके बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज करा कर दवा खरीद कर खाने के लिए दिया गया था। मालती दवा नहीं खा रही थी। उसी बात को लेकर परिजनों ने उसे डांट फटकार किया तो उसने आक्रोशित होकर ओवरडोज दवा खा लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...