फिरोजाबाद, जनवरी 28 -- एक महिला ने अपने पति पर मारपीट, गाली गलौज के साथ ऑटो, घर में आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है। संगम पत्नी रामद्रेश निवासी ओमनगर ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसका पति उसके साथ आए दिन गाली गलौज कर मारपीट करते हैं। जान से मारने की धमकी देते रहते हैं। 27 जनवरी पीडिता का पति अपने गांव नगला इंची थाना जसराना से उसके घर ओमनगर आया और मारपीट कर घर पर खड़े ऑटो में आग लगा दी। जिससे टेम्पो पूरा जलकर खाक हो गया। आरोपी पति ने अपनी पत्नी के घर में भी लगा दी जिससे घर का कुछ सामान जलकर खाक हो गया है। आग की घटना को देखकर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। जिन्होंने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामल...