लखीमपुरखीरी, मार्च 3 -- नीमगांव थाना क्षेत्र के अतरौली गांव में एक महिला द्वारा आग लगाकर आत्महत्या करने के प्रयास का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से झुलसी महिला को ग्रामीणों ने किसी तरह आग की लपटों से बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। थाना क्षेत्र के अतरौली निवासी 45 वर्षीय सविता देवी मंगलवार को कथित मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर पयाल (पराली) के ढेर में घुस गईं और आग लगा ली। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाई और उन्हें बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि सविता देवी गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर तैनात थीं। उनकी शादी लगभग दस वर्ष पूर्व लखीमपुर शहर के मोहल्ला हाथीपुर निवासी शशिभूषण बाजपेई से हुई थी। पारिवारिक अनबन के चलते वह इन दिनों अपने मायके अतरौली में रह रही थी। परिजनों के अनुसार वह काफी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.