संभल, दिसम्बर 29 -- शहर के मोहल्ला फतेहउल्ला सराय निवासी महिला ने सोमवार को एसडीएम को शिकायती पत्र दिया। कहा कि उसके पति की मृत्यु 1998 में सड़क हादसे में हो गई थी। पति की मौत के बाद जीवन यापन करने के लिए मायके दिल्ली में कुछ समय के लिए चली गई। मेरे पति का 20 गज का मकान मेरे नाम पर वैधानिक रूप से आने वाला हिस्सा है, जिसमें अपना और अपने बच्चों का जीवन यापन कर रही थी। मेरे देवर मकान पर अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरे साथ ससुराल पक्ष के लोग लगातार अत्याचार, अवैध कब्जा तथा जानमाल की धमकियां दी जा रही हैं। उसने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.