बांका, मई 14 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर पंचायत गांव स्थित श्यामपुर डाका गांव में एक महिला ने अपने ही पति पर गैर महिला के साथ अवैध संबंध स्थापित करने का आरोप लगाया है। वहीं विरोध करने पर पत्नी के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी शवनम देवी ने अपने पति पंकज मंडल के खिलाफ थाना पहुंच थानाध्यक्ष से रक्षा की गुहार लगाई। बताया कि 15 वर्ष शादी के बीत गए। जिसमें चार संतान भी हैं। बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर ध्यान केंद्रित नहीं करने की बजाय पराई स्त्री पर पति बुरी नजर डालते हैं। समझाने पर कोई असर नहीं होता। यह भी पढ़ें- पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर महिला से मारपीटमारपीट की घटना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...