कानपुर, मई 9 -- चकेरी। गोविन्द नगर में एक महिला ने अपने दो नंदोई पर सामूहिक दुष्कर्म कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पहले नंदोई पर छेड़खानी और कपड़े फाड़ देने का आरोप लगाकर गोविन्द नगर थाने में मामला दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस जब महिला को मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराने ले गई तो उसने दो नंदोई पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी है। गोविंदनगर थानाक्षेत्र की निवासी महिला के अनुसार उनका पति शराबी है। तीन ननद का परिवार भी उन्हीं के घर पर ही रहता है। आरोप है कि दो नंदोई अक्सर उनके कमरे में आकर शराब पीते और अश्लील टिप्पणी करते। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, मारपीट विरोध पर मारपीट कर कपड़े तक फाड़ डाले थे। पीड़िता की तहरीर पर पहले पुलिस ने छेड़खानी की धारा में मामला दर्ज किया था,...