देवघर, दिसम्बर 29 -- मधुपुर प्रतिनिधि एक राजनीतिक पार्टी की महिला नेत्री के साथ रिटायर्ड जिला शिक्षा अधीक्षक अरविंद कुमार द्वारा मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने की शिकायत पुलिस से की गई है। पीड़िता ने पुलिस को लिखित शिकायत ने कहा है कि पिछले चार दिनों से मीना बाजार निवासी अरविंद कुमार सिन्हा द्वारा कॉल और मैसेज कर मानसिक और शारीरिक रूप से टॉर्चर किया जा रहा था। गलत इरादे और यौन शोषण के नियत से तरह-तरह का प्रलोभन देने का प्रयत्न किया। महिला नेत्री द्वारा विरोध और मना करने पर जातिसूचक गाली-ग्लौज करते हुए जानलेवा धमकी देने लगा। मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...