बोकारो, सितम्बर 3 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। ग्रामीण विकास को गति देने और महिलाओं की नेतृत्व क्षमता को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदान एवं झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी की संयुक्त पहल से वीबी-ग्राम-जी योजना पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत क्षेत्र के चार समूह स्तरीय महिला महासंघों की नेताओं को योजना के उद्देश्य, प्रावधान और प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी दी जाएगी। इस संबंध में बुंडू पंचायत भवन में बैठक आयोजित कर योजना की रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि वीबी-ग्राम-जी योजना विकसित ग्राम की परिकल्पना को धरातल पर उतारने का महत्वपूर्ण अवसर है। योजना को गांवों में प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए समुदाय के सदस्यों के साथ पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। यह भी ...