नई दिल्ली, अगस्त 17 -- नई दिल्ली, प्रसं। महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में महिला लीडर्स कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन हुआ। इसमें 13 राज्यों से 125 महिला नेताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व रेखा मोदी ने किया। कॉन्क्लेव में 60 से अधिक वक्ताओं ने महिलाओं की राजनीति, रोजगार, कानून, डिजिटल सुरक्षा और आर्थिक सशक्तीकरण पर चर्चा की। पंचायत से संसद टाउनहॉल में 35 पंचायत महिला नेताओं ने राष्ट्रीय स्तर के नीति-निर्माताओं के साथ अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में डॉ. करण सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं का सम्मान होता है, लेकिन समाज में स्थिति अलग है। समापन समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. शोभा गुप्ता को दयावती मोदी स्त्री शक्ति सम्मान और डॉ. शशि बाला को विदुषी विद्युत्तमा स्त्री शक्ति सम्मान दिया गया। य...