महिला नहर में लगाई छलांग, ग्रामीणों की सतर्कता से बची जान
श्रावस्ती, जून 7 -- इकौना, संवाददाता। थाना इकौना के भलुहिया दसौंधी में पारिवारिक कलह से परेशान एक महिला ने सरयू नहर में छलांग लगा दी। लेकिन आसपास मौजूद ग्रामीणों ने नहर में कूद कर महिला की जान बचा ली। महिला को सीएचसी इकौना से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इकौना थाने के ग्राम भलुहिया दसौंधी निवासी नीतू (23 वर्ष) पत्नी संदीप ने पारिवारिक कलह के कारण रविवार को गांव के पास स्थित सरयू नहर में छलांग लगा दी। महिला को नहर में छलांग लगाते देख आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल साहस दिखाते नहर में कूदकर महिला को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते डायल 112 पीआरवी की टीम मौके पर पहुंची और महिला को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। चिकित्सक ने नीतू की प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल भिनगा रे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.