हरदोई, दिसम्बर 14 -- बेनीगंज। सीएमओ डॉ.भवनाथ पांडे के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावां में महिला नसबंदी शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में जिले से आई कॉम्प्रिहेन्सिव ऑब्स्टेट्रिक केयर टीम द्वारा नसबंदी की समस्त प्रक्रियाएं पूर्ण की गईं। 47 महिला लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया। चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत चार लाभार्थियों में पूर्व में अन्य ऑपरेशन और तीन लाभार्थियों के प्रेगनेंसी पॉजिटिव पाए जाने के कारण कुल सात महिलाओं की नसबंदी नहीं हो सकी। शेष 40 महिला लाभार्थियों की नसबंदी प्रक्रिया पूर्णतः सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। टीम के साथ सीएचसी कोथावां के अधीक्षक डॉ. विपुल वर्मा, डॉ. चंद्रकांत, डॉ. मोहित गुप्ता सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं सहयोगी कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर के दौरान लाभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.