फरीदाबाद, मार्च 24 -- पलवल। पुलिस ने महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 2 किलो 216 ग्राम चरस बरामद हुई। सीआईए एवीटी हथीन टीम ने बस स्टैंड के पास कार्रवाई की। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक गिरफ्तार महिला की पहचान नारोती देवी निवासी जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 23 मार्च को एवीटी हथीन टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक महिला पलवल बस स्टैंड के पास नशीला पदार्थ लेकर खड़ी है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और महिला को काबू कर लिया। तलाशी की प्रक्रिया राजपत्रित अधिकारी डीएसपी साहिल ढिल्लो की मौजूदगी में पूरी की गई। महिला पुलिसकर्मियों की मदद से नियम अनुसार जांच की गई। तलाशी में महिला के पास से टेप म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.