रुद्रपुर, नवम्बर 12 -- सितारगंज। उप जिला अस्पताल सितारगंज में तैनात महिला नर्सिंग स्टाफ ने एक युवक पर अभ्रदता करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस से शिकायत की है। बुधवार को महिला नर्स ने बताया कि मंगलवार रात को वह अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर थी। रात दो बजे सितारगंज निवासी युवक अस्पताल पहुंचा। उसने एक मरीज को लेकर इमरजेंसी और लेबर रूम में तैनात महिला स्टाफ नर्स से अभद्रता की। जबकि उसका मरीज से कोई लेना-देना नहीं है। आरोप लगाया कि वह अक्सर अस्पताल में आकर डॉक्टर, नर्स सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से अभद्र व्यवहार करता है। चेताया कि यदि कार्रवाई नहीं की गई तो वह सामूहिक धरना प्रदर्शन करेंगे। इधर, सीओ बीएस धौनी ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...