महिला नकदी व जेवरात लेकर रफूचक्कर
फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 16 -- फर्रुखाबाद। एक महिला रिश्तेदार अपनी पुत्री के साथ रह रही थी। बुधवार शाम जब घर में कोई नहीं था, तब महिला मौका पाकर 4 जोड़ी पायल, कमर गुच्छा, कुंडल, मांग टीका, अंगूठी, नाक की लौंग सहित 23 हजार रुपये की नगदी और मोबाइल लेकर फरार हो गई। गुरुवार सुबह जब पीड़ित पहुंचा और अपने जेवरात वापस मांगे, तो महिला के परिजनों ने गाली-गलौज करते हुए उसे बेरहमी से पीट दिया। दबंगों ने उसकी बाइक क्षतिग्रस्त कर दी और मोबाइल भी तोड़ दिया। किसी तरह जान बचाकर थाने पहुंचे पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.