कानपुर, मई 16 -- चकेरी। रेलबाजार में एक महिला दुकानदार ने आरोप लगाया है कि उनकी दुकान के बगल के दूसरे दुकानदार ने दुकान हटाने की बात कहकर उनसे व उनके भतीजे से मारपीट की। साथ ही दुकान में तोड़फोड़ भी की। पीड़िता ने रेलबाजार थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। रेलबाजार के फेथफुलगंज निवासी उर्मिला द्विवेदी के अनुसार वे बेवा हैं और सेंट्रल स्टेशन के गेट नम्बर दो के सामने पान की दुकान चलाकर गुजर बसर कर रही हैं। पीड़िता ने बताया कि उनके बगल में दुकान लगाने वाला कुम्हार मंडी निवासी शिवा उन्हें दुकान चलाने से मना करते हैं। बीती 11 मई की दोपहर को आरोपित शिवा अपनी पत्नी आरती, साले सुंदर और एक महिला के साथ दुकान पर आया। इसके बाद आरोपित गाली गलौज कर मारपीट करने लगे। साथ ही उनके भतीजे ने बीच बचाव किया तो आरोपितों ने उसे भी पीटा और दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की। इस...