नई दिल्ली, मार्च 7 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददातादेश में महिला उद्यमिता तेजी से बढ़ रही है और स्टार्टअप इकोसिस्टम में महिलाओं की भागीदारी लगातार मजबूत हो रही है। ये महिलाएं दिल्ली की तरक्की मजबूत रीढ़ के रूप में उभरी हैं। 2025 में जारी टैक्सन की वुमन लेड स्टार्टअप्स इन इंडिया रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि स्टार्टअप शुरू करने वाली महिलाओं में दिल्ली की महिलाएं देश में तीसरे स्थान पर हैं।रिपोर्ट के अनुसार महिला उद्यमिता के मामले में दिल्ली‑ एनसीआर देश के सबसे बड़े केंद्रों में शामिल है। यहां 1400 से अधिक महिला-नेतृत्व वाले स्टार्टअप स्थापित हो चुके हैं, जो इसे इस क्षेत्र में देश का अग्रणी स्टार्टअप हब बनाते हैं। इसके बाद बेंगलुरु और मुंबई का स्थान आता है। सेक्टर के लिहाज से महिलाओं के स्टार्टअप सबसे ज्यादा बी2सी ई-कॉमर्स में सक्रि...