देहरादून, मार्च 7 -- देहरादून। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जनप्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी स्नेह राणा की मां विमला राणा से उनके आवास पर मिला। इस दौरान उन्हें सम्मानित भी किया गया। विमला राणा ने जनप्रतिनिधियों को बताया कि सीमित संसाधनों और अनेक कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने अपनी बेटी को आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रेरित किया और उसका हौसला बढ़ाया। एक मां के अथक परिश्रम, त्याग और संस्कारों का ही परिणाम है कि आज स्नेहा राणा अपने खेल के माध्यम से पूरे देश और देवभूमि उत्तराखंड का नाम रोशन कर रही हैं।इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह रावत, ग्राम प्रधान करण रावत, भरत सोलंकी,जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव कमलजीत कौर, नागल ज्वालापुर की प्रधान राखी देवी, नागल बुलंदवाला...