भागलपुर, मार्च 8 -- कागजी टोला स्थित सामुदायिक भवन में शनिवार को परिधि संस्था की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिला संवाद व रैली का आयोजन हुआ। रैली में महिलाओं ने "काज में आधा, राज में आधा","लड़ेंगे-जीतेंगे, लड़े हैं-जीते हैं", "लड़का-लड़की एक समान" तथा "औरत के सहभाग बिना हर बदलाव अधूरा है" जैसे नारे लगाए। महिला संवाद को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता डॉ. दिव्या गुप्ता ने कहा कि माताएं और बहनें नई पीढ़ी को लैंगिक भेदभाव के खिलाफ तैयार कर समाज में समानता की सोच विकसित कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हमें महिलाओं के संघर्षों की याद दिलाता है और इसे उत्सव की तरह मनाना चाहिए। कार्यक्रम में करीब 60 महिलाएं शामिल हुईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...