नई दिल्ली, मार्च 7 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित कॉलेज मिरांडा हाउस की 12 छात्राओं ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 में सफलता हासिल कर न केवल कॉलेज का नाम रोशन किया है, बल्कि महिला सशक्तिकरण की एक नई मिसाल भी पेश की है। विभिन्न विषयों से पढ़ाई करने वाली इन छात्राओं ने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण की है।कॉलेज से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष कॉलेज की छात्रा आस्था जैन ने 9वीं रैंक हासिल कर सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। वह 2022 बैच की छात्रा हैं और उन्होंने बीए (प्रोग्राम) में राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र की पढ़ाई की है। इसके अलावा दीक्षा चौरसिया ने इतिहास ऑनर्स से पढ़ाई करते हुए 44वीं रैंक प्राप्त की, जबकि सोनाली झा (राजनीति विज्ञान ऑनर्स, 2022 बैच) ने 89वीं रैंक हासिल की...