इटावा औरैया, मार्च 8 -- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को इटावा जंक्शन पर एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मंडल रेल प्रबंधक, प्रयागराज रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा उप मुख्य यातायात प्रबंधक अमित आनंद के निर्देशन में आयोजित किया गया। समारोह में जंक्शन पर तैनात महिला कर्मचारियों को उनके समर्पण एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। स्टेशन अधीक्षक पूरणमल मीना, वाणिज्य निरीक्षक नरेश मीना तथा आरपीएफ कांस्टेबल चांदनी ने उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित किया और महिला अधिकारों, महिला सुरक्षा तथा कार्यस्थल पर समान अवसर जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया। जंक्शन पर वर्तमान में विभिन्न विभागों में कुल 53 महिला कर्मचारी कार्यरत हैं, जो रेलवे संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। महिला कर्मचारियों को ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.