उन्नाव, मार्च 8 -- उन्नाव। सामाजिक संस्था नवयुग जन चेतना सेवा संस्थान की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मोतियाबिंदु ऑपरेशन के बाद 116 महिला व पुरूष बुजुर्गों को चश्मों का वितरण किया। हसनगंज की ग्राम पंचायत सिघनापुर के मजरा भिखारी खेड़ा के डॉ. अम्बेडकर खेलकूद मैदान में ग्राम प्रधान तारावती पाल की अध्यक्षता में 40 दिन बाद चश्मों का वितरण संस्था की ओर से किया गया। उक्त जानकारी देते हुए संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष पुत्तन लाल पाल ने बताया कि संस्था का यह 16वां नि:शुल्क टेस्टेड चश्मा वितरण समारोह हुआ। इस दौरान विनोद कुमार, मुकेश पाल, विशाल पाल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.