प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 6 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर माय भारत, सपोर्ट आधारित ऑफ इंडिया की ओर से आठ मार्च को सुबह 10 बजे साकेत महाविद्यालय में अस्मिता लीग-2026 का आयोजन किया गया है। माय भारत के उपनिदेशक समर बहादुर सिंह ने बताया कि इस मौके पर 100, 200 और 400 मीटर दौड़ कराई जाएगी। इसमें 13 वर्ष से कम, 13 से 18 वर्ष और 18 वर्ष से अधिक की बालिकाएं भाग ले सकती हैं। इस संबंध में शुक्रवार को माय भारत कार्यालय में तैयारी बैठक हुई। इसमें समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य, पूर्व सहायक सूचना निदेशक आरबी सिंह, साकेत महाविद्यालय की उप प्रधार्या डॉ. अनीता पांडेय, खेलो इंडिया कोच आशुतोष कुमार सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.