बरेली, मार्च 8 -- ‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में अस्मिता लीग खेल का आयोजन हुआ। इस पहल का उद्देश्य 100/200/400 मीटर दौड़, रस्साकस्सी जैसे खेलों के माध्यम से ग्रामीण व छोटे शहरों की महिलाओं में शारीरिक फिटनेस, खेल भागीदारी और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना था। मेरा युवा भारत एवं खेलो इंडिया के समन्वय से अस्मिता लीग का आयोजन किया गया। ‎यह आयोजन महिलाओं एवं बालिकाओं की खेलों में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने, फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा खेल संस्कृति को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। प्रतियोगिताएं तीन आयु वर्गों 13 वर्ष से कम, 13-18 वर्ष एवं 18 वर्ष से अधिक में आयोजित हुई। प्रतियोगिताओं का तकनीकी संचालन अधिकृत प्रतियोगिता प्रबंधकों एवं खेल अधिकारियों द्वारा...