देहरादून, मार्च 8 -- हरिद्वार। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ब्लॉक बहादराबाद के अंतर्गत आने वाले सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों और चिकित्सालयों में जागरूकता गोष्ठियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण और स्वच्छता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। गोष्ठियों के दौरान महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा विभिन्न बीमारियों से बचाव के बारे में विस्तार से बताया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने महिलाओं को समय-समय पर टीकाकरण कराने और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित किया। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक बहादराबाद डॉ. आरती बहल ने कहा कि महिलाओं का स्वस्थ रहना पूरे परिवार के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जागरूकता से ही महिलाओं में स्वास्थ्य संबंधी स...