भागलपुर, मार्च 8 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को प्राचीन विक्रमशिला विश्वविद्यालय के उत्खनन स्थल में दर्शकों के लिए प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा। इस दिन परिसर में आने वाले किसी भी पर्यटक या दर्शक से टिकट शुल्क नहीं लिया जाएगा। विक्रमशिला उत्खनन स्थल के प्रभारी गौतम कुणाल ने बताया कि महिला दिवस के अवसर पर यहां आने वाले सभी आगंतुकों के लिए प्रवेश शुल्क माफ कर दिया जाता है। इस दिन परिसर सभी के लिए खुला रहता है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस ऐतिहासिक धरोहर का अवलोकन कर सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...