रांची, मार्च 7 -- रांची। सखी बहिनपा मैथिलानी समूह द्वारा रांची में दो दिवसीय लोक कला राष्ट्रीय महोत्सव शनिवार को शुरू हुआ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में पहले दिन भव्य झांकी निकाली गई और बाबा विद्यापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मुख्य कार्यक्रम रविवार को मोरहाबादी स्थित द लंकावी रिजॉर्ट में होगा, जिसमें देशभर से 200 से अधिक महिला प्रतिनिधि शामिल हो रही हैं। संस्थापिका आरती झा और रांची इकाई की सदस्यों के नेतृत्व में आयोजित इस महोत्सव की अतिथियों ने सराहना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...