पीलीभीत, मार्च 9 -- पीलीभीत। गांधी सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं एजुकेशन किट देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक बरखेड़ा जयद्रथ उर्फ प्रवक्तानन्द रहे। मुख्यमंत्री का सजीव प्रसारण सभी ने देखा और सुना। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड के दो लाभार्थियों को लैपटॉप, प्रशस्ति पत्र एवं एजुकेशन किट वितरित किया गया। कन्या सुमंगला योजना के पांच लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं एजुकेशन किट दी गई। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के पांच लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं एजुकेशन किट प्रदान की गई। डीएम ने महिला दिवस पर सभी महिलाओं को सराहा। विधायक प्रवक्ता नन्द ने महिलाओं को स्वावलंबी बनने के लिए प्रोत्साहित किया। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी ने क...