चम्पावत, मार्च 8 -- चम्पावत में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की चम्पावत शाखा पर महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त रीता गहतोड़ी को सम्मानित किया गया I इस अवसर पर शाखा की शैलजा पंत ने रीता गहतोड़ी को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। कहा कि सामजिक कार्यों के लिए रीता को वर्ष 2012-13 में उत्तराखंड राज्य के सबसे बड़े सम्मान तीलू रौतेली पुरुस्कार से सम्मानित किया जा चुका है, एवं चम्पावत जिले में बेटी बचाओ, बेटी पढाओ अभियान के ब्रांड एंबेसडर के रूप में उल्लेखनीय योगदान दिया गया है I कार्यक्रम में उपस्थित महिला ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं का सावधानी पूर्वक प्रयोग तथा धोखाधड़ी से बचने के लिए जागरूक किया गया एवं बैंक की ओर से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में दी जा रही सेवाओं की सराहना की गय...