बागपत, मार्च 9 -- बिनौली। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल जिवाना में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अस्मिता योगा लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के दर्जनों विद्यालयों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय महासचिव डॉ. अनिल आर्य ने फीता काटकर एवं मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर डॉ. अनिल आर्य ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ जीवन शैली का आधार है। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में पीहू तोमर ने प्रथम, परी त्यागी ने द्वितीय तथा जैनब और कशिश ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में आकांक्षा प्रथम, मोक्षी द्वितीय तथा सृष्टि तृतीय स्थान पर रहीं। विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.