पीलीभीत, मार्च 9 -- पीलीभीत। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एमसीएच विंग के प्रथम तल पर आयोजित कार्यक्रम में महिला स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर गोष्ठी भी हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने करते हुए कहा कि महिलाओं की भूमिका समाज, स्वास्थ्य सेवाओं और राष्ट्र निर्माण में बेहद महत्वपूर्ण है। उनके योगदान से ही समाज और स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत होती है। सीएमएस डॉ. रमाकांत सागर ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में महिलाओं की भागीदारी अत्यंत अहम है। उनके समर्पण और मेहनत से ही मरीजों को बेहतर उपचार और देखभाल मिल पाती है। उप प्राचार्य डॉ. अरुण सिंह ने स्त्री-पुरुष स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.