नोएडा, मार्च 8 -- नोएडा, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रविवार को शहर में महिला पुलिस ने स्कूटी और पैदल रैली निकाली। यह रैली मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, जागरूकता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना था। एडीसीपी मनीषा सिंह के निर्देशन में रैली की शुरुआत नोएडा स्टेडियम के गेट नंबर-चार से हुई। इसमें बड़ी संख्या में महिला पुलिस अधिकारी और महिला कर्मियों ने हिस्सा लिया। रैली में महिला पुलिसकर्मी स्कूटी चलाते हुए और पैदल मार्च करते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरीं। पूरे रास्ते लोगों को महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। बाद में रैली का समापन फिर से निर्धारित स्थल पर किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों को महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और हेल्पलाइन नं...