गढ़वा, मार्च 8 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को चिनिया रोड स्थित श्री शिवा रिसॉर्ट में कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के बैनर तले महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करनेवाली महिलाओं और जनप्रतिनिधियों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, जनप्रतिनिधि तथा सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थीं। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों और जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की। उसके बाद मंच पर मौजूद महिला जनप्रतिनिधियों और वार्ड पार्षदों को बुके, अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर कई वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि रिंक...