कोडरमा, मार्च 8 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। चाराडीह स्थित एमआर ग्लोबल स्कूल में महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र की सैकड़ों महिलाएं और अभिभावक उपस्थित हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर व मुख्य वक्ता शिक्षाविद राम रतन अवध्या उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की प्राचार्या शिल्पी ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति का वास्तविक मापदंड वहां की महिलाओं की स्थिति से तय होता है। कहा कि यह दिन केवल उत्सव मनाने का नहीं बल्कि समाज में महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर देने का संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने कहा कि महिलाएं शिक्षा, राजनीति, विज्ञान और सामाजिक सेवा सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परिचय ...