देहरादून, मार्च 8 -- फोटो देहरादून। महिला दिवस पर पर्वतीय मानव उत्थान समिति की ओर से हरिद्वार रोड स्थित उत्तराखंड ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। समिति के प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि यह केंद्र विशेषकर मातृ एवं प्रसवकालीन आपात स्थितियों, गंभीर बीमारियों और दुर्घटनाओं में सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराकर जीवनरक्षक सिद्ध होगा और दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों तक मदद पहुंचाएगा। मुख्य अतिथि बाल कल्याण समिति की अध्यक्षा नमिता ममगाईं ने रक्तदान-महादान का संदेश दिया और नियमित रक्तदान की अपील की। इस दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही मातृशक्ति को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान पूर्व सूचना आयुक्त व वरिष्ठ पत्रकार योगेश भट्ट, हेमलता, दून सारथी सोसाइटी की अध्यक्षा रेखा वर्मा और राज्य सहकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष मातबर सिंह, पैनेशिया...