रामपुर, मार्च 8 -- रामपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर माई भारत रामपुर की ओर से शहीद-ए-आजम स्टेडियम बमनपुरी में रविवार को अस्मिता लीग का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान बेटियों ने प्रतियोगिताओं में उत्साह दिखाया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देशभर में महिलाओं एवं बालिकाओं की खेलों में भागीदारी बढ़ाना तथा नई प्रतिभाओं की पहचान करना था। पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वल्लित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में युवतियों एवं महिला प्रतिभागियों ने प्रतिभाग कर अद्भुत ऊर्जा, खेल भावना और प्रतिस्पर्धात्मक उत्साह का प्रदर्शन किया। पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने कहा कि अंत...