रांची, मार्च 9 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के सौजन्य से रविवार को बेड़ो प्रखंड के कठरटोली मैदान में प्रगतिशील महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य पश्चिमी बेड़ो बेरोनिका उरांव ने फुटबॉल पर किक मारकर किया। उद्घाटन मैच बेड़ो महिला आदिवासी टीम और जरिया आजीविका महिला संगठन के बीच खेला गया। मुकाबले में बेड़ो महिला आदिवासी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच गोल से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिससे क्षेत्र में खेल को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।मुख्य अतिथि बेरोनिका उरांव ने कहा कि खेल हमें अनुशासन, प्रेम, सहयोग, धैर्य, एकता और भाईचारे का पाठ पढ़ाता है। उन्होंने महिलाओ...