शामली, मार्च 8 -- कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जन आरोग्य मेले के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस भी मनाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों की जांच कर उन्हें निःशुल्क परामर्श और दवाइयां दीं, वहीं महिलाओं को सम्मानित कर मिठाई वितरित की गई। चौसाना पीएचसी पर जन आरोग्य मेले पर रविवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगी रही। केंद्र पर कुल 74 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इनमें 39 पुरुष, 28 महिलाएं और 7 बच्चे शामिल रहे। जांच के दौरान गैस्ट्रो के 8, त्वचा रोग के 9, एसिडिटी के 16, शुगर के 10, एनसी का 1 और अन्य बीमारियों से पीड़ित 23 मरीजों का इलाज किया गया। सभी मरीजों को जांच के बाद आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।जन आरोग्य मेले के साथ ही पीएचसी परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस भी मनाया गया। इस अवसर पर डॉ. अशोक कुमार व फार्मा...