जमशेदपुर, मार्च 9 -- पटमदा। पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला में सोमवार को महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर कॉलेज की प्रतिभावान छात्राओं को सम्मानित किया गया। उन्होंने ग्रामीण सुरक्षा बल (चौकीदार) के पद पर चयनित होकर समाज और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सम्मानित छात्राओं में परी सिंह, तपति महतो, देबजानी महतो और सुरेश हांसदा शामिल हैं। सभी को अंग वस्त्र एवं कॉलेज की ओर से मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कॉलेज की प्राध्यापिका माधुरी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अभिराम महतो ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...