बदायूं, मार्च 9 -- बदायूं। शहर के आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय की एनएसएस तृतीय इकाई रानी लक्ष्मी बाई के सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन ग्राम पड़ौआ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ज्योति बिश्नोई ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर नारी सशक्तिकरण जागरूकता रैली निकाली। पोस्टर प्रदर्शनी के साथ ही अंशिका शर्मा व वैष्णवी मिश्रा ने कविताओं के माध्यम से विचार रखे। वैष्णो देवल, डॉ. बिश्नोई,मनीषा, अंजू, ज्योति सागर, मुस्कान, साहिबा, गुंजन, गायत्री, कोमल, मंजू, काजल, लायबा और दिव्या आदि सभी स्वयंसेविकाएं सक्रिय रूप से उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.