लखीमपुरखीरी, मार्च 8 -- पलिया कलां, संवाददाता। प्रगतिशील महिला संगठन की प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा अधिकारी, जिला अध्यक्ष आरती राय के नेतृत्व में चीनी मिल गेट से कमल चौराहा, पुलिस चौकी चौराहा, होते हुए पुराना बस अड्डा से बाईपास होते हुए जुलूस निकाला गया। इसके बाद यहां पर सभा की गई। इस सभा में वक्ताओं के रूप में कृष्णा अधिकारी, सावित्री, मंजू देवी और मास्टर रंगीलाल ने सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में कृष्णा अधिकारी ने महिलाओं के अधिकारों से संबंधित आज के ताजा राजनीतिक हालातों पर बढ़ती महंगाई पर ईरान, इजरायल युद्ध आदि जैसे तमाम मुद्दों पर प्रकाश डाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...