पटना, मार्च 10 -- राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मंगलवार को महिलाओं को सम्मानित। इसमें वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण और शहरी-दोनों स्तरों पर महिलाओं की भागीदारी समाज को सशक्त बनाती है और समावेशी विकास की आधारशिला तैयार करती है। इस कार्यक्रम का आयोजन पटना के दशरथ मांझी सभागार में किया गया। नाबार्ड ने इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का ध्येय वाक्य गिव टू गेन (देने से प्राप्ति) तय किया। यह इस विचार को रेखांकित करती है कि समाज में महिलाओं को अवसर, संसाधन और समर्थन देने से समग्र विकास और प्रगति सुनिश्चित होती है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पटना की महापौर सीता साहू ने महिलाओं की उपलब्धियों, नेतृत्व, और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में उनके योगदान पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। नाबार्ड, बिहार क्षेत्रीय कार्यालय के म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.