छपरा, मार्च 8 -- तरैया, एक संवाददाता। प्रखंड के डेवढ़ी पंचायत की मुखिया प्रियंका सिंह आगामी 11 मार्च 2026 को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय महिला दिवस सम्मेलन में भाग लेंगी। इस संबंध में पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव ने बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के सचिव को पत्र भेजकर उक्त मुखिया को सम्मेलन में शामिल होने का अनुरोध किया है। मुखिया प्रियंका सिंह ने बताया कि महिला हित में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के कारण उन्हें इस सम्मेलन में भाग लेने का अवसर मिला है। सम्मेलन में भाग लेने का पत्र मिलने पर मुखिया बिनोद कुमार सिंह, मुखिया अमित कुमार सिंह, मुखिया नंदकिशोर साह, मुखिया सुशील कुमार सिंह एवं मुखिया ओमप्रकाश राम ने उन्हें बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...